पहली पारी में लीड मिलने के बावजूद पिछड़ी टीम इंडिया, 88 साल बाद टेस्ट इतिहास का सबसे छोटा स्कोर बनाया - SPORTS NEWS

Sports News: Find Latest Sports News, Cricket News, Tennis News, Football News, Live Scores, Hockey, and IPL 2019 Latest News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, December 19, 2020

पहली पारी में लीड मिलने के बावजूद पिछड़ी टीम इंडिया, 88 साल बाद टेस्ट इतिहास का सबसे छोटा स्कोर बनाया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट की दूसरी पारी में भारत ने 9 विकेट पर 36 रन बनाए। आखिर में मोहम्मद शमी चोटिल होकर रिटायर हुए। ये भारत के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर 42 रन का रहा है। जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लॉ‌र्ड्स में 1974 में बनाए थे। उस वक्त भारतीय टीम 17 ओवर में ऑल आउट हो गई थी।

यह टेस्ट इतिहास का ओवरऑल 7वां सबसे कम स्कोर भी है। 88 साल पहले 1932 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 36 रन बनाए थे।

भारतीय टीम को पहली पारी में 53 रन की लीड मिली थी। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली (4) समेत कोई भी बल्लेबाज 10 रन नहीं बना सका। चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन खाता भी नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 5 और पैट कमिंस ने 4 विकेट लिए।

टेस्ट में भारत के 6 लोएस्ट टोटल (पारी में)

लोएस्ट टोटल खिलाफ ओवर ग्राउंड साल
36/9* ऑस्ट्रेलिया 21.2 एडिलेड 19 दिसंबर, 2020
42 इंग्लैंड 17 लॉ‌र्ड्स 20 जून, 1974
58 ऑस्ट्रेलिया 21.3 ब्रिस्बेन 28 नवंबर, 1947
58 इंग्लैंड 21.4 मैनचेस्टर 17 जुलाई, 1952
66 साउथ अफ्रीका 34.1 डरबन 26 दिसंबर, 1996
67 ऑस्ट्रेलिया 24.2 मेलबर्न 6 फरवरी, 1948

ओवरऑल 7वां लोएस्ट स्कोर

भारत का यह ओवरऑल 7वां लोएस्ट टोटल है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे लोएस्ट टोटल का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। उन्होंने 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 26 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की टीम 27 ओवर में सिमट गई थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने 1896 में इंग्लैंड के खिलाफ 30 रन बनाए थे। जो कि टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे कम स्कोर है।

साउथ अफ्रीका के नाम ही टेस्ट इतिहास का तीसरा, चौथा और पांचवां लोएस्ट टोटल भी है। उन्होंने 1924 में इंग्लैंड के खिलाफ ही एक पारी में 30 रन, 1899 में इंग्लैंड के खिलाफ 35 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1932 में 36 रन बनाए थे।

लोएस्ट टोटल ओवरऑल :

लोएस्ट टोटल टीम खिलाफ ओवर ग्राउंड साल
26 न्यूजीलैंड इंग्लैंड 27 ऑकलैंड 1955
30 साउथ अफ्रीका इंग्लैंड 18.4 पोर्ट एलिजाबेथ 1896
30 साउथ अफ्रीका इंग्लैंड 12.3 बर्मिंघम 1924
35 साउथ अफ्रीका इंग्लैंड 22.4 केप टाउन 1899
36 साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया 23.2 मेलबर्न 1932
36 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 23 बर्मिंघम 1902
36/9 भारत ऑस्ट्रेलिया 21.2 एडिलेड 2020


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डे-नाइट टेस्ट की दूसरी पारी में भारत ने 9 विकेट पर 36 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली (4) समेत कोई भी बल्लेबाज 10 रन नहीं बना सका।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3akHazw

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages