सुरचंद्रा सिंह की आत्मघाती गोल से एससी ईस्ट बंगाल को मिली लगातार तीसरी हार; नॉर्थ ईस्ट युनाटेड 100 गोल करने वाली आठवीं टीम - SPORTS NEWS

Sports News: Find Latest Sports News, Cricket News, Tennis News, Football News, Live Scores, Hockey, and IPL 2019 Latest News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, December 6, 2020

सुरचंद्रा सिंह की आत्मघाती गोल से एससी ईस्ट बंगाल को मिली लगातार तीसरी हार; नॉर्थ ईस्ट युनाटेड 100 गोल करने वाली आठवीं टीम

इंडियन सुपर लीग (ISL) में शनिवार को खेले गए मैच में ईस्ट बंगाल को सुरचंद्रा सिंह की आत्मघाती गोल से लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड ने ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराया। युनाइटेड की चार मैचों में यह दूसरी जीत है। इसके साथ ही यूनाइटेड पॉइंट टेबल में 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं वह ISL में 100 गोल करने वाली 8 वीं टीम बन गई है। एफसी गोआ ने 208 गोल कर टॉप पर है।

सुरचंद्रा की गलती ईस्ट बंगाल पर पड़ी भारी

मैच के 33 वें मिनट में यूनाइटेड के इंद्रिसा सिल्ला बॉल छीनने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान बॉल ईस्ट बंगाल के सुरचंद्रा से लगकर गोल में चली गई। जिससे यूनाइटेड को 1-0 से बढ़त मिल गई। हालांकि उसके बाद पहले हाफ के खेल समाप्त होने तक दोनों टीमों को मौके मिले, लेकिन वह गोल में तब्दील करने में सफल नहीं हो पाए।

इंजरी टाइम में सब्स्टिट्यूट रोचरजेला ने गोल किया

वहीं इंजरी टाइम में सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी रोचरजेला ने वीपी सुहैर के पास पर बाएं कॉर्नर से गोल कर यूनाइटेड को 2-0 से जीत दिला दी।

ISL में 100 से ज्यादा गोल करने वाली टीमें

टीम गोल
एफसी गोआ 208

चेन्नइयन एफसी

167
एटीके एफसी 138
मुंबई सिटी एफसी 127

केरला ब्लास्टर्स

120
दिल्ली डायनमोज 114
बेंगलुरु एफसी 101
नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड 101


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ISL में ईस्ट यूनाइटेड ने ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराया


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37KBn3s

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages