इरफान पठान ने कहा- गांगुली की तरह रोहित को गेंदबाजों पर भरोसा; धोनी की तरह आगे बढ़कर संभालते हैं टीम की कमान - SPORTS NEWS

Sports News: Find Latest Sports News, Cricket News, Tennis News, Football News, Live Scores, Hockey, and IPL 2019 Latest News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, November 13, 2020

इरफान पठान ने कहा- गांगुली की तरह रोहित को गेंदबाजों पर भरोसा; धोनी की तरह आगे बढ़कर संभालते हैं टीम की कमान

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने रोहित शर्मा की कप्तानी की तुलना सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी के साथ की है। रोहित शर्मा की कप्तानी में IPL में मुंबई इंडियंस ने पांचवी बार खिताब जीता है। IPL-13 के 10 नवंबर को खेले गए फाइनल में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया।

दुनिया भर के क्रिकेट जानकारों ने रोहित की तारीफ की है। कुछ ने यहां तक कह दिया है कि विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को टीम इंडिया के छोटे फॉर्मेट का कप्तान बना देना चाहिए।

सौरव गांगुली की कप्तानी और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल चुके पठान का मानना है कि रोहित गांगुली की तरह अपने गेंदबाजों पर भरोसा करते हैं और धोनी की तरह आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करते हैं।

रोहित ने जयंत यादव का किया बेहतर इस्तेमाल

उन्होंने कहा,” जिस तरह से उन्होंने यादव (जयंत) का इस्तेमाल गेंदबाजी में किया,वह काबिले तारीफ है। इससे पता चलता है कि वह अपने गेंदबाजों पर कितना भरोसा करते हैं।” वह धोनी और गांगुली की तरह है। गांगुली ने हमेशा अपने गेंदबाजों पर भरोसा किया। उसी तरह धोनी भी गेंदबाजों पर भरोसा करते थे और हमेशा सोच-समझकर निर्णय लेते थे।”

परिस्थितियों के अनुसार रोहित कर लेते थे योजना में बदलाव

पठान ने बताया कि किस तरह रोहित IPL मैच के दौरान अपनी योजनाओं में परिस्थितियों के अनुसार बदलाव करते थे और किस तरह से वह चालाकी के साथ दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल करते थे।”जब गेम में नजदीकी का मामला था, तो 17 वें ओवर में वह बुमराह से गेंदबाजी करवाया। जबकि सामान्य तौर पर बुमराह से 18 वें ओवर में गेंदबाजी कराते हैं। वहीं बुमराह ने मुंबई इंडियंस को मैच में वापसी कराई। इसी तरह उन्होंने शुरुआत में पोलार्ड से गेंदबाजी नहीं कराई। लेकिन जब विकेट पर गेंद तेजी से जा रही थी, तो उन्होंने पोलार्ड का इस्तेमाल किया।”

रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी

रोहित न केवल आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। बल्कि सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित की कप्तानी में 2013,2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता। वहीं 2009 में खिताब जीतने वाली डेक्कन चार्जर्स की टीम में भी शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने IPLमें पांचवी बार खिताब जीता है। रोहित 6 बार ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी भी हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ltugSm

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages