8 साल बाद खेल मंत्रालय ने आर्चरी फेडरेशन को मान्यता दी, अब बजट भी मिल सकेगा - SPORTS NEWS

Sports News: Find Latest Sports News, Cricket News, Tennis News, Football News, Live Scores, Hockey, and IPL 2019 Latest News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, November 26, 2020

8 साल बाद खेल मंत्रालय ने आर्चरी फेडरेशन को मान्यता दी, अब बजट भी मिल सकेगा

खेल मंत्रालय ने बुधवार को आर्चरी फेडरेशन ऑफ इंडिया को मान्यता दे दी है। इसके साथ ही आर्चरी फेडरेशन ऑफ इंडिया को नेशनल चैम्पियनशिप सहित अन्य आयोजनों के लिए मंत्रालय की ओर से बजट मिल सकेगा। साल 2012 में फेडरेशन चुनाव में अनियमितता बरतने के कारण मान्यता छीन ली गई थी। वहीं 2019 में वर्ल्ड आर्चरी फेडरेशन ने भी इसकी मान्यता को खत्म कर दिया था।

इस साल जनवरी में आर्चरी फेडरेशन का चुनाव नए संविधान के अनुसार इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन और वर्ल्ड आर्चरी फेडरेशन की निगरानी में हुआ। चुनाव के बाद दोनों ने ही मान्यता दे दी थी। खेल मंत्रालय ने फेडरेशन के 18 जनवरी को हुए चुनाव को सही मानते हुए मान्यता देने का निर्णय लिया है। जनवरी के चुनाव के बाद अर्जुन मुंडा इसके अध्यक्ष बने थे। जबकि प्रमोद चंदूरकर सचिव चुने गए थे।

खेल मंत्रालय से मान्यता मिलने के बाद अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने खुशी जाहिर की है। वहीं सचिव प्रमोद चंदूरकर ने बताया कि मंत्रालय से मान्यता मिलने के बाद अब बजट मिल सकेगा। चूंकि मंत्रालय ने उन्हें खेल फेडरेशन को नेशनल चैम्पियनशिप सहित अन्य आयोजनों और खेल को बढ़ावा देने के लिए बजट देता है, जो खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त होते हैं।

ओलिंपिक के लिए आर्चरी 14 प्रमुख खेलों में शामिल

आर्चरी को खेल मंत्रालय ने 2024 और 2028 ओलिंपिक के लिए शामिल 14 प्रमुख खेलों में शामिल किया है। अगले साल टोक्यो ओलिंपिक के लिए 8 साल बाद भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने क्वालिफाई किया है। वहीं महिलाओं में भी दीपिका कुमारी ने कोटा हासिल की है।

श्ूटर दिव्यांश सिंह पंवार कोरोना पॉजिटिव

10 मीटर एयर राइफल के वर्ल्ड नंबर वन दिव्यांश सिंह पंवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम क्वारैंटाइन हो गए हैं। दिव्यांश ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए कोटा हासिल किया है। वह कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर चले रहे नेशनल कैंप में शामिल थे। वह दीवाली ब्रेक पर गए हुए थे।18 नवंबर को लौटे थे। और 6 दिन क्वारैंटाइन पीरियड में थे। इस दौरान हुए टेस्ट में उनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ओलिंपिक केे लिए चल रहे कैंप में 4-4 तीरंदाजों को शामिल करने के लिए जमशेदपुर में ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। ओलिंपिक के लिए संभावित तीरंदाजों का कैंप पूणे मे चल रहा है। जिसमें 8-8 पुरुष और महिला तीरंदाज शामिल हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fHxCPF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages