राजीव गांधी खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे 25 लाख, अर्जुन अवॉर्डी को अब 5 की जगह 15 लाख रुपए मिलेंगे - SPORTS NEWS

Sports News: Find Latest Sports News, Cricket News, Tennis News, Football News, Live Scores, Hockey, and IPL 2019 Latest News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, August 21, 2020

राजीव गांधी खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे 25 लाख, अर्जुन अवॉर्डी को अब 5 की जगह 15 लाख रुपए मिलेंगे

खेल मंत्रालय नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की प्राइज मनी बढ़ाने जा रहा है। राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों को 7.5 लाख की जगह अब 25 लाख रुपए मिलेंगे। इसमें 300 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। बाकी पुरस्कार की राशि भी बढ़ाई गई है।

प्राइज मनी कम होने पर प्लेयर्स को ऐतराज था
खिलाड़ियों द्वारा प्राइज मनी कम होने की बात कहने के बाद यह कदम उठाया गया। 2009 के बाद प्राइज मनी में इजाफा हुआ है। अर्जुन अवॉर्डी को 5 की जगह 15 लाख, द्रोणाचार्य अवॉर्डी को 5 की जगह 10 लाख और मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अवॉर्डी को 5 की जगह 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसका पूरा मसौदा तैयार कर लिया है। 29 अगस्त यानी खेल दिवस के दिन इसकी घोषणा की जाएगी।

62 खिलाड़ी सम्मानित होंगे
इस बार 62 खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया जाना है। इस साल खेल रत्न के लिए क्रिकेटर रोहित शर्मा, रेसलर विनेश फोगाट, महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा और रियो पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हाई जंपर मरियप्पन को चुना गया है। साथ ही 29 को अर्जुन अवॉर्ड, 13 को द्रोणाचार्य और 15 को ध्यानचंद अवॉर्ड दिया जाएगा। इधर, मध्यप्रदेश भी अपने अवॉर्डों की प्राइज मनी दोगुनी करने जा रहा है। इसका प्रस्ताव भी मंजूर हो चुका है। सिर्फ गजट नोटिफिकेशन होना बाकी है। यह पिछले आठ महीने से अटका है।

खेल रत्न पाने वाले रोहित चौथे क्रिकेटर
रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह अवॉर्ड मिल चुका है। इसी हफ्ते को द्रोणाचार्य और मेजर ध्यानचंद खेल सम्मान के लिए खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गई।

2016 में 4 खिलाड़ियों को मिला था खेल रत्न
इससे पहले 2016 में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, जिमनास्ट दीपा कर्माकर, रेसलर साक्षी मलिक और शूटर जीतू राय को दिया गया था। 2009 में एक बार 3 खिलाड़ी बॉक्सर मैरीकॉम, विजेंद्र सिंह और सुशील कुमार को दिया गया था। पांच बार दो खिलाड़ियों को मिल चुका है। 1997 में वेटलिफ्टर कुंजरानी देवी और लॉन टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, 2003 में तीरंदाज अंजलि भागवत और एथलीट के बीनामोल, 2012 में विजयकुमार और योगेश्वर दत्त को मिला। 2017 में देवेंद्र झाझरिया और सरदार सिंह और 2019 में दीपा मलिक और बजरंग पूनिया को दिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खेल रत्न पाने वाले रोहित चौथे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह अवॉर्ड मिल चुका है। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32eoVpw

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages