पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा- टीम इंडिया को 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी की जरूरत नहीं, उनके बिना भी भारत खिताब जीत सकता है - SPORTS NEWS

Sports News: Find Latest Sports News, Cricket News, Tennis News, Football News, Live Scores, Hockey, and IPL 2019 Latest News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, August 13, 2020

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा- टीम इंडिया को 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी की जरूरत नहीं, उनके बिना भी भारत खिताब जीत सकता है

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि टीम इंडिया को 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी की जरूरत नहीं है। उनके बिना भी टीम खिताब जीत सकती है। चोपड़ा ने यह बात अपने यूट्ब चैनल पर फैंस के सवालों का जवाब देते हुए कही।

आकाश ने कहा कि अब टीम इंडिया महेंद्र सिंह धोनी पर निर्भर नहीं हैं। एक फैन के इस सवाल पर कि क्या टीम इंडिया धोनी के बिना टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगी? इस पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम धोनी के बिना भी मैनेज कर सकते हैं, क्योंकि हम 2021 की बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उनकी मौजूदगी अहम नहीं है। हम उनके बिना भी टी-20 वर्ल्ड कप खेलने जा सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी का टीम में होना हमेशा अच्छा रहता है, लेकिन बड़ा सवाल यह है धोनी 2021 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं या नहीं? मुझे नहीं लगता कि धोनी टीम इंडिया के लिए आगे खेलना चाहेंगे।

ऋषभ पंत धोनी की जगह ले सकते हैं

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी 2019 के वर्ल्ड कप के बाद से नहीं खेले हैं। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उनकी जगह भरने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा केएल राहुल भी विकेटकीपर की भूमिका बेहतर तरीके से निभा रहे हैं।

धोनी 14 महीने बाद आईपीएल से वापसी करेंगे

धोनी ने पिछला मैच 10 जुलाई को वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। तब भारत हार गया था। वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी के फ्यूचर और उनके रिटारयमेंट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक धोनी या टीम मैनेजमेंट की तरफ से संन्यास को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

वे 14 महीने बाद आईपीएल से वापसी करने वाले हैं। लीग में धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करेंगे। आईपीएल 19 सितंबर से 8 नवंबर तक यूएई में होगा।

धोनी ने चेन्नई को लगातार 2 बार आईपीएल का चैम्पियन बनाया

धोनी ने अब तक 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 4876, 10773 और 1617 रन बनाए हैं। धोनी ने आईपीएल में अब तक 190 मैच में 4432 रन बनाए हैं। उनकी कप्तान में सीएसके ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब जीता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 4876, 10773 और 1617 रन बनाए हैं। -फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XYIukF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages