दुनिया के 67 खिलाड़ी 100+ इंटरनेशनल गोल कर चुके, इनमें 5 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी - SPORTS NEWS

Sports News: Find Latest Sports News, Cricket News, Tennis News, Football News, Live Scores, Hockey, and IPL 2019 Latest News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, April 3, 2020

दुनिया के 67 खिलाड़ी 100+ इंटरनेशनल गोल कर चुके, इनमें 5 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी

हॉकी को ओलिंपिक में 1908 गेम्स में पहली बार शामिल किया गया था। इसके बाद से हॉकी खेल सभी ओलिंपिक में शामिल रहा। इस दौरान गोल के कई रिकॉर्ड बने। दुनिया के 67 खिलाड़ी 100+ गोल कर चुके हैं। इसमें 45 पुरुष और 22 महिला खिलाड़ी हैं। भारत के चार पुरुष, एक महिला खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। सबसे ज्यादा गोल 346 गोल पाकिस्तान के सोहेल अब्बास ने किया है।

राशिद जूनियर और फिएकी सबसे पहले 100+ गोल के रिकॉर्ड तक पहुंचे
पुरुष कैटेगरी में सबसे पहले 100 गोल करने का रिकॉर्ड पाक के राशिद जूनियर के नाम है। 1976 में बेल्जियम के खिलाफ यह कारनामा किया। महिला वर्ग में यह रिकॉर्ड नीदरलैंड की फिएकी बोएहॉर्स्ट के नाम है। 1984 में बेल्जियम के खिलाफ ऐसा किया।

  • पुरुष कैटेगरी में 13 देश के 45 खिलाड़ियों ने 100+ गोल किए हैं। सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ी नीदरलैंड के हैं। ऑस्ट्रेलिया के 7 खिलाड़ी हैं।
  • भारत की ओर से संदीप सिंह (138), वीआर रघुनाथ (132), रुपिंदरपाल सिंह (125) और धनराज पिल्ले (121) ने ऐसा किया है।
  • महिला वर्ग में 10 देशों की 22 खिलाड़ियों ने 100+ गोल का कारनामा किया है। सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की हैं।
  • अर्जेंटीना की 4 जबकि नीदरलैंड-जर्मनी की 3-3 खिलाड़ियों ने ऐसा किया है। भारत की ओर से रानी रामपाल (138) ने ऐसा किया है।

पाकिस्तान के सोहेल 300+ गोल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी


टॉप-5 पुरुष खिलाड़ी

खिलाड़ी देश गोल
सोहेल अब्बास पाकिस्तान 346

लिट्जेंंस

नीदरलैंड 267
ड्वायर ऑस्ट्रेलिया 243
निकोल द. अफ्रीका 236
लॉम्बी अर्जेंटीना 231


टॉप-5 महिला खिलाड़ी

खिलाड़ी देश

गोल

कोएटजी द. अफ्रीका 282
क्रासनिकोवा रूस 220
केलर जर्मनी 204
एनान ऑस्ट्रेलिया 166
एमर अर्जेंटीना 162


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल ने करियर मेंं अब तक 138 गोल दागे हैंं। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UF5IuT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages