गोल्फ चंद्रमा पर खेला जा चुका है, 1971 में अमेरिकी एस्ट्रोनॉट ने ऐसा किया था - SPORTS NEWS

Sports News: Find Latest Sports News, Cricket News, Tennis News, Football News, Live Scores, Hockey, and IPL 2019 Latest News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, April 9, 2020

गोल्फ चंद्रमा पर खेला जा चुका है, 1971 में अमेरिकी एस्ट्रोनॉट ने ऐसा किया था

गोल्फ एकमात्र खेल है, जो चंद्रमा पर खेला जा चुका है। अमेरिकी एस्ट्रोनॉट और शौकिया गोल्फर एलन शीफर्ड चंद्रमा की सतह पर इसे खेलने वाले एकमात्र व्यक्ति थे। उन्होंने 6 फरवरी 1971 को चंद्रमा की सतह पर गोल्फ बॉल हिट की थी। वे अपोलो-14 मिशन में शामिल थे। उन्होंने 6-आयरन क्लब के हेड (गोल्फ स्टिक के हेड, जिससे शॉट जमाते हैं) को मॉडिफाई करके चांद की सतह से मिट्‌टी के सेंपल कलेक्ट करने वाली डिवाइस में अटैच कर लिया था। जब उन्होंने पहला शॉट जमाया तो गेंद पास में ही गिर गई थी। लेकिन दूसरी गेंद 182 मीटर ऊपर हवा में उछलकर गिरी थी।

मिशन अपोलो-14 के तहत चांद पर जाने वाली एस्ट्रोनॉट की इस जोड़ी ने सबसे ज्यादा चलने का भी रिकॉर्ड बनाया था। इस जोड़ी ने चांद की सतह पर खोज में 9 घंटे से ज्यादा वक्त बिताया था, जो पिछले किसी भी मिशन से ज्यादा था। शीफर्ड ने चंद्रमा पर इस्तेमाल हुआ आयरन क्लब गोल्फ एसोसिएशन के म्यूजियम को डोनेट कर दिया है।

आधिकारिक तौर पर चांद पर पहला साइंटिफिक मिशन था अपोलो-14
अपोलो-14 आधिकारिक तौर पर चांद पर पहला साइंटिफिक मिशन था और कई मायनों में ये सफल भी रहा था। चांद की सतह पर उतरने और धरती पर लौटने की तमाम तकनीकी कठिनाइयों के बावजूद नासा वैज्ञानिकों का ध्यान चांद की उत्पत्ति से जुड़े डाटा जुटाने पर था। शेफर्ड और उनके साथी अतंकरिक्ष यात्री एगर मिटशेल चांद से करीब 4,500 मिलियन साल पुराना क्रिस्टेलाइन रॉक का नमूना भी लेकर आए थे, जो बिल्कुल सफेद रंग का था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी एस्ट्रोनॉट और शौकिया गोल्फर एलन शीफर्ड चंद्रमा की सतह पर इसे खेलने वाले एकमात्र व्यक्ति थे। उन्होंने 6 फरवरी 1971 को चंद्रमा की सतह पर गोल्फ बॉल हिट की थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XkDCqo

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages