टोक्यो गेम्स टलने के कारण विदेशी कोच का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाएगा भारत, प्रतिबंध हटने पर रेसलर नरसिंह भी टूर्नामेंट खेल सकेंगे - SPORTS NEWS

Sports News: Find Latest Sports News, Cricket News, Tennis News, Football News, Live Scores, Hockey, and IPL 2019 Latest News

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 27, 2020

टोक्यो गेम्स टलने के कारण विदेशी कोच का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाएगा भारत, प्रतिबंध हटने पर रेसलर नरसिंह भी टूर्नामेंट खेल सकेंगे

खेल डेस्क. टोक्यो ओलिंपिक-2020 को टाल दिया गया है। कई विदेशी कोच भारतीय खिलाड़ियों को ट्रेंनिग दे रहे हैं। उनका कॉन्ट्रैक्ट ओलिंपिक तक था, इसे आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें महिला कुश्ती कोच एंड्रयू कुक, पिस्टल शूटिंग कोच पावेल स्मिरनोव, मुक्केबाजी कोच सैंटियागो निएवा और राफेल बर्गमास्को के साथ ही एथलेटिक्स हाई-परफॉर्मेस डायरेक्टर वोल्कर हेरमन शामिल हैं। इसे लेकर सभी खेल फेडरेशन साई से बात कर रहे हैं।

नरसिंह का बैन जुलाई में खत्म होगा
रेसलर नरसिंह यादव का चार साल का बैन जुलाई 2020 में खत्म हो रहा है। टोक्यो ओलिंपिक के एक साल के लिए टलने के बाद उन्हें अब गेम्स में उतरने का मौका मिल सकता है। वे
क्वालिफाइंग इवेंट से वापसी कर सकते हैं। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा कि बैन खत्म होने के बाद वे वापसी कर सकते हैं।

ओलिंपिक टलने से जापान को 20 हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करने होंगे
कोरोनावायरस के कारण 2020 टोक्यो ओलिंपिक को एक साल के लिए टाल दिया गया है। गेम्स के एक साल टलने के कारण जापान को अतिरिक्त 20 हजार करोड़ रुपए खर्च करने होंगे।
इसमें ओलिंपिक के लिए बने वेन्यू, होटल बुकिंग, स्टाफ खर्च सहित अन्य शामिल हैं। आयोजकों की ओर से अब तक लगभग 76 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय रेसलर नरसिंह यादव। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bxn7LF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages